फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bus on Hathras to Delhi route

हाथरस: त्योहारों पर दिल्ली रूट पर बसें बढ़ाने की तैयारी, 15 से अधिक बस चलाने पर विचार

Fri, 02 Oct 2026 12:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 02 Oct 2026 12:26 PM IST
सार

दशहरा से दीपावली और भाई दूज तक हाथरस से दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड तक 15 से अधिक नियमित और अतिरिक्त बसें मैदान में उतारी जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर लोकल और कम यात्री भार वाले रूटों से बसों को डायवर्ट कर दिल्ली मार्ग पर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Bus on Hathras to Delhi route
रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगामी त्योहारों के दौरान दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम विशेष कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके तहत दिल्ली मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त बसें संचालित करने की तैयारी है।

विज्ञापन


वर्तमान में हाथरस डिपो की ओर से दिल्ली रूट पर प्रतिदिन सामान्य दिनों की तरह करीब पांच से सात बसों का ही संचालन किया जा रहा है। हालांकि त्योहारों का सिलसिला शुरू होते ही दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में नौकरी व कारोबार करने वाले स्थानीय लोगों का घर लौटना शुरू हो जाता है। ऐसे में सीमित बसों के चलते यात्रियों को बस अड्डों पर घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर मजबूरी में डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए डिपो प्रबंधन ने नवदुर्गा से ही बसों की संचालन व्यवस्था में फेरबदल करने की रणनीति बनाई है। योजना के अनुसार दशहरा से दीपावली और भाई दूज तक हाथरस से दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड तक 15 से अधिक नियमित और अतिरिक्त बसें मैदान में उतारी जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर लोकल और कम यात्री भार वाले रूटों से बसों को डायवर्ट कर दिल्ली मार्ग पर लगाया जाएगा, जिससे यात्रियों को हर आधे-एक घंटे में सीधी बस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक-परिचालकों की रुक सकती हैं छुट्टियां
त्योहारी सीजन में निर्बाध बस संचालन सुनिश्चित करने के लिए डिपो स्तर पर चालक-परिचालकों और वर्कशॉप कर्मियों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। भीड़ वाले दिनों में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाने और प्रोत्साहन भत्ता देने की भी तैयारी है, ताकि बसों के मेंटेनेंस और ऑन-रोड संचालन में कोई रुकावट न आए। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि यात्रियों की मांग और लोड फैक्टर के अनुसार बसों के फेरे तत्काल बढ़ाए जाएंगे, जिससे किसी भी यात्री को स्टेशन पर परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed