{"_id":"67f508ecd4dc1445ae056725","slug":"bus-driver-carried-the-injured-person-hanging-for-one-kilometer-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज ने बाइकों में मारी टक्कर, घायल को एक किमी तक लटकाकर ले गया बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज ने बाइकों में मारी टक्कर, घायल को एक किमी तक लटकाकर ले गया बस चालक
Tue, 08 Apr 2025 05:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Apr 2025 05:01 PM IST
सार
घटना के बाद मामूली रूप से घायल बाइक सवार ने रोडवेज बस के चालक से बस रोकने को कहा, लेकिन उसने बस नहीं रोकी। घायल बाइक सवार बस को रुकवाने के लिए उसकी खिड़की पर लटक गया।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट 3 अप्रैल को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक घायल बस की खिड़की पर लटक गया। बस का चालक उसे एक किमी दूर तक लटकाकर ले गया। भीड़ ने पीछा कर बस को रुकवाया।
विज्ञापन
एक बाइक सवार युवक बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी पत्नी के साथ एटा की तरफ से सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी और एक अन्य बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मामूली रूप से घायल बाइक सवार ने रोडवेज बस के चालक से बस रोकने को कहा, लेकिन उसने बस नहीं रोकी।
विज्ञापन
घायल बाइक सवार बस को रुकवाने के लिए उसकी खिड़की पर लटक गया। इसके बावजूद चालक बस को दौड़ाते हुए एक किमी दूर पंत चौराहे तक ले गया। भीड़ ने पीछा कर बस को रुकवाया। पीड़ितों ने बस के आगे बाइक खड़ी कर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो को शांत किया और मामले को रफा-दफा कराया। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन