{"_id":"69b24631df27966a990265bd","slug":"burnt-body-of-a-sadhu-found-at-hathras-road-railway-station-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे स्टेशन पर मिला जले हुए साधु का शव, फैली सनसनी, हत्या कर जलाने की जताई जा रही आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे स्टेशन पर मिला जले हुए साधु का शव, फैली सनसनी, हत्या कर जलाने की जताई जा रही आशंका
Thu, 12 Mar 2026 10:21 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:21 AM IST
सार
हाथरस रोड रेलवे स्टेशन परिसर में एक जले हुए साधु का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक साधु की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शुरुआती जांच में साधु की हत्या कर शव जलाने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर मिला एक जले हुए साधु का शव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा–कासगंज रेलखंड पर स्थित हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर एक साधु का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि 12 मार्च को सुबह स्टेशन परिसर में एक साधु का जला हुआ शव मिला। शव को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक साधु की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शुरुआती जांच में साधु की हत्या कर शव जलाने की आशंका जता रही है। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन