फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Burned after coming in contact with high tension line

Hathras News: गाड़ी खड़ी कर चालक उसके ऊपर सो गया, उठते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा

Wed, 24 Jun 2026 06:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 24 Jun 2026 06:39 PM IST
सार

चालक गाड़ी खड़ी कर उसके ऊपर सो गया। वह जब सुबह उठा तो गाड़ी के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। झुलसने के साथ ही तेज झटके से वह गाड़ी से नीचे आ गिरा।

विज्ञापन
Burned after coming in contact with high tension line
गाड़ी के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर एक कंपास गाड़ी का चालक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सहपऊ थाना पुलिस के अनुसार जनपद एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव नगला गोपाल निवासी रमेश कंपास गाड़ी से बाजरा की कटाई का काम करते हैं। मंगलवार की शाम काम खत्म कर एक होटल के पास गाड़ी खड़ी कर उसके ऊपर सो गए। 
विज्ञापन


24 जून की सुबह 5:15 बजे रमेश उठे तो गाड़ी के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। झुलसने के साथ ही तेज झटके से वह गाड़ी से नीचे आ गिरे। होटल कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया। थाना पुलिस के अनुसार चालक की हालत स्थिर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed