{"_id":"6585ad43c79c80280e0952dd","slug":"bullets-fired-in-market-due-to-chair-stuck-in-bike-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक में कुर्सी अटकी, बीच बाजार चलाईं गोलियां, मची भगदड़, एक आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक में कुर्सी अटकी, बीच बाजार चलाईं गोलियां, मची भगदड़, एक आरोपी हिरासत में
Fri, 22 Dec 2023 09:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 09:07 PM IST
सार
बाइक में दुकान की कुर्सी अटक गई। इसी बात पर विवाद हो गया। बाइक सवारों ने गाली-गलौज की। हंगामा होने पर वह उस समय तो चले गए, लेकिन कुछ समय बाद 20-25 लोगों के साथ पहुंचे और दुकान का सामान इधर, उधर फेंक दिया। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो, उन्होंने बीच बाजार में दो राउंड गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
हाथरस के बाजार में गोलियां चलने पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट पर बाइक में कुर्सी अटकने के मामूली विवाद में कुछ लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की और तमंचे से गोलियां चला दी। दिन दहाड़े हुई इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी डीआरबी इंटर कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट निवासी संजय कुमार की इसी बाजार में हस्तशिल्प उत्पादों की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी बाइक में दुकान की कुर्सी अटक गई। इसी बात पर संजय और उनके बीच विवाद हो गया। संजय का आरोप है कि बाइक सवारों ने उनके साथ जमकर गाली-गलौज की। हंगामा होने पर वह उस समय तो चले गए, लेकिन कुछ समय बाद 20-25 लोगों के साथ पहुंचे और दुकान का सामान इधर, उधर फेंक दिया।
विज्ञापन
दुकानदार ने इसका विरोध किया तो उन्होंने बीच बाजार में दो राउंड गोलियां चलाईं। इन लोगों के उत्पात से मौके पर भगदड़ मच गई। गोलियों की आवाज से आसपास के दुकानदार सहम गए और उन्होंने दुकानों के शटर गिरा दिए। दुकानदार इतने डरे हुए थे कि इस मामले वह कुछ भी बोलना नहीं चाह रहे थे। लोग इधर-उधर भागने लगे। एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। संजय कुमार ने मामले में सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
बाजार में दिनदहाड़े गोली चलाए जाने की घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय दुकानदारों से इस मामले में पूछताछ की। पुलिस ने मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है।
डीआरबी इंटर कालेज के दो छात्र बाइक से जा कहीं जा रहे थे। सादाबाद गेट पर एक दुकान पर रखीं कुर्सियां उनकी बाइक में अटक गईं। इसी बात को लेकर दुकानदार में विवाद हो गया। छात्र उस समय वहां से चले गए। बाद में वह कुछ अन्य छात्रों के साथ वहां गए और दुकान की कुर्सियां आदि तोड़ दीं। फायरिंग की बात निराधार है। -विजय कुमार सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी