{"_id":"603fd7bd8ebc3e1dcd5a9b7d","slug":"budget-will-release-for-dialysis-in-district-hospital-and-iti-sadabad-hathras-news-ali2577247163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डायलिसिस व बिसावर में आईटीआई के लिए मिलेगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डायलिसिस व बिसावर में आईटीआई के लिए मिलेगा बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान अपर मुख्य सचिव वित्त रेखा एस चौहान से मुलाकात कर जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा चालू करने व सादाबाद के गांव बिसावर में निर्माणाधीन आईटीआई के लिए धनराशि जारी करने की मांग की। इस पर अपर मुख्य सचिव वित्त ने बताया कि बागला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा चालू करने के लिए हर हाल में इस महीने के अंत तक पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कर दी जाएगी। बिसावर आईटीआई के लिए भी जल्द ही बजट जारी कर दिया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने विधानसभा में जिले के कई गांवों की खारे पानी की समस्याओं को भी रखा। जिस पर जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री के अनुरोध पर जल्द ही इन सभी गांवों में चरणबद्ध रूप से पाइप लाइन योजना के माध्यम से जल्द ही शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा गांव बिलारा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2021 तक रेट्रोफिटिंग का काम पूरा कराकर मीठा पानी दिलाने का भरोसा दिलाया।
पूर्व मंत्री ने ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह से नगला ब्राह्मण भाग मढ़ापिथू में क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कराने को कहा तो ग्राम विकास मंत्री ने मनरेगा योजना के अंतर्गत मिट्टी का कार्य अभी कराने का आश्वासन देते हुए धनराशि आने पर सीसी टाइल्स से कार्य कराने का भरोसा दिलाया। वहीं पूर्व मंत्री ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से सादाबाद रजबहा की पुनर्स्थापन के लिए 559.55 लाख स्वीकृति का अनुरोध किया तो जल शक्ति मंत्री ने जल्द ही धनराशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।