{"_id":"65dcc64bf6f103de5c0a4ba6","slug":"bsp-will-field-candidates-looking-at-past-records-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: पिछले रिकार्ड देख मैदान में प्रत्याशी उतारेगी बसपा, उम्मीदवार उतारने की बन रही रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: पिछले रिकार्ड देख मैदान में प्रत्याशी उतारेगी बसपा, उम्मीदवार उतारने की बन रही रणनीति
Mon, 26 Feb 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:41 PM IST
सार
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की जा रही है जो विपरीत हालातों में भी पार्टी की नीतियों व अनुशासन का पालन करे। चुनावों में उम्मीदवारों के रिकार्ड की जांच परख कर पार्टी टिकट वितरण में सावधानी बरतेगी।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस बहुजन समाज पार्टी ने 26 फरवरी को जिलास्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष बनीसिंह जाटव के आवास पर की। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष से जारी दिशा-निर्देशों के बारे में बताया। पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की समता, स्वतंत्रता, बंधुता व स्वाभिमान पर आधारित उद्देश्यों से पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की जा रही है जो विपरीत हालातों में भी पार्टी की नीतियों व अनुशासन का पालन करे। चुनावों में उम्मीदवारों के रिकार्ड की जांच परख कर पार्टी टिकट वितरण में सावधानी बरतेगी।
विज्ञापन
बैठक में आगरा, अलीगढ, बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह, अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह विक्रम, महेश बाबू कुशवाह, दिनेश कुमार देशमुख, रणवीर सिंह सैगर, राजकपूर, हुकुम सिंह, शोवी कुरेशी, सतीश गौतम, रतन लाल वाल्मीकि, जयकुमार बघेल, भगवान सिंह कुशवाह, प्रमोद कुमार आजाद, दामोदर सिंह, जेपी सागर, चौ. राघवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, अजीत गौतम, हेमंत कुमार, मुकेश कुमार पिप्पल, विजय सिंह सिखरा, दिनेश भारती, राजेंद्र प्रसाद, प्रशांत कुमार, सतेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन