{"_id":"63641ffdd3e46d6b442a5853","slug":"bsp-eager-to-avenge-the-defeat-in-hathras-seat-last-time-hathras-news-ali303959650","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शुरू होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शुरू होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विधायक निधि से लंबित विकास कार्य अब शुरू हो सकेंगे। शासन स्तर से इस वित्तीय वर्ष की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इस धनराशि के आने के साथ ही ग्राम्य विकास विभाग की ओर से लंबित प्रस्तावों के सापेक्ष बजट का आवंटन कर कार्यों को शुरू कराने की कवायद तेज कर दी गई है।
शासन स्तर से प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ रुपये विधायक निधि के रूप में भेजे जाते हैं, जिससे कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य विकास कार्यों को आसानी से करा सकें। इस वित्तीय वर्ष की प्रथम किस्त विगत मई माह में जारी हुई थी।
इसके सापेक्ष विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों के सापेक्ष विकास कार्य कराए गए। अब विधायकों ने अन्य विकास कार्य कराने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजे थे, जो कि विधायक निधि न होने के कारण अधर में लटके हुए थे।
विज्ञापन
अब शासन स्तर से विधायक निधि की इस वित्तीय वर्ष की 1.5 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इस धनराशि के आने सापेक्ष अब विभाग की ओर से लंबित प्रस्तावों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में अब विधायक निधि से विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। पीडी राजेश कुरील ने बताया कि इस निधि के आने के बाद प्रस्तावों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।