{"_id":"5919edd84f1c1bd94df226cc","slug":"bsf-jawan-s-dead-body-burns-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान के शव की बेकद्री पर बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान के शव की बेकद्री पर बिफरे डीएम
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Mon, 15 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
के पर पहुंचे जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह जानकारी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत के बाद शव को सुरक्षित नहीं रखे जाने की शिकायत को डीएम ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद तत्काल शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने बताया कि भाजपा के अलीगढ़ विभाग के पूर्व संगठन मंत्री मनोज कुमार के चचेरे भाई मुकेश कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी दोघट जिला बागपत बीएसएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती असोम में थी। वह अवकाश पर आने के बाद अपनी बटालियन में वापस रविवार की देर रात असोम लौट रहे थे।
उन्होंने ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस का दिल्ली से गुवाहाटी तक का टिकट ले रखा था। ट्रेन से यात्रा करते समय वह उत्तर-मध्य रेलवे के स्टेशन पोरा पर ट्रेन से किसी तरह गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस हाथरस भेजा।
विज्ञापन
जहां उनका शव सुबह से शाम तक शव रोड पर धूप में पड़ा रहा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शाम पांच बजे तक शव का पोस्टमार्टम भी नहीं किया। इसकी जानकारी जब संघ और भाजपा से जुडे़ लोगों को हुई तो इसकी शिकायत डीएम से की गई।
डीएम ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। वह अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए कड़ी फटकार लगाई। भाजपाइयों ने इसे देश के एक सैनिक का अपमान भी बताया।
इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर डीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, संघ के जिला संगठन मंत्री उमेश कुमार, जिला पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना उर्फ भूरा पहलवान, संजय सक्सेना, गौरव आर्य, ब्रजेश चौहान, विवेक गुप्ता, विपुल सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में हिंदूवादी और भाजपाई भी मौके पर पहुंचे।