{"_id":"669c341d8226d8d76e08bb64","slug":"brother-of-suspended-sweeper-accused-of-giving-bribe-uproar-hathras-news-c-56-1-sali1016-117697-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निलंबित सफाईकर्मी के भाई पर रिश्वत देने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निलंबित सफाईकर्मी के भाई पर रिश्वत देने का आरोप, हंगामा
Sun, 21 Jul 2024 03:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
पंचायतराज विभाग के निलंबित सफाईकर्मी के भाई पर बहाली के नाम पर जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी को रिश्वत देने का आरोप लगा है। इसे लेकर करीब 35 मिनट तक विकास भवन में हंगामे की स्थिति बनी रही। सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एक-दूसरे कार्यालयों में पहुंचकर हकीकत जानने में जुट गए। डीपीआरओ ने सफाई कर्मी के भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।
डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि सफाई कर्मी मदनपाल को निलंबित किया गया था। शनिवार को मदनपाल अपने भाई के साथ बहाली के लिए आया था तो उसे यह कहकर वापस भेजा गया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के उपरांत बहाली करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1.20 बजे जब वह भोजन करके वापस विकास भवन स्थित अपने कक्ष में पहुंचीं तो सफाईकर्मी मदनपाल अपने भाई के साथ विकास भवन परिसर की गैलरी में घूम रहा था।
डीपीआरओ ने बताया कि सफाईकर्मी का भाई मुकेश पुत्र बाबूलाल निवासी अल्हैपुर चुरसैन उनके कक्ष में आया और उनको कागजों में ढकते हुए रिश्वत देने की कोशिश की। उस समय उनके कक्ष में जिला परामर्शदाता योगेश सारस्वत, योजना के सहायक लेखाकार राजीव कुमार व सफाईकर्मी अरुण कुमार मौजूद थे। डीपीआरओ ने इस मामले में मुरसान कोतवाली में तहरीर दे दी है। इस मामले को लेकर पूरे विकास भवन में चर्चाओं का दौर रहा।
विज्ञापन
-- -- -
नोटिसों का जवाब न देने पर 22 जून को किया गया था निलंबित
हाथरस। ब्लॉक सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत रतनपुर हुसैनपुर में तैनात सफाईकर्मी मदनपाल को सफाई कार्य न करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किए करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया था। 22 जून तक मामले में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। सहायक विकास अधिकारी सिकंदराराऊ की संस्तुति पर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने 22 जून को निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अविध में मदनपाल को सहायक विकास अधिकारी हसायन के यहां संबद्ध किया गया था। इस मामले की जांच एडीओ मुरसान को दी गई थी।