{"_id":"64d7c68c3973d37cff043b37","slug":"brother-in-law-harassed-her-so-she-came-and-lay-down-on-the-railway-line-with-the-children-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: देवर ने किया परेशान, तो बच्चों संग रेलवे लाइन पर आकर लेट गई, फिर हुआ यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: देवर ने किया परेशान, तो बच्चों संग रेलवे लाइन पर आकर लेट गई, फिर हुआ यह
Sat, 12 Aug 2023 11:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:21 PM IST
सार
महिला ने बताया कि उसे आए दिन उसका देवर परेशान करता रहता है। इस कारण वह आत्महत्या करने के लिए ट्रेन से कटने आई है। मौके पर पहुंचा पति समझा-बुझाकर पत्नी को साथ ले गया।
विज्ञापन
रेलवे लाइन प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक भाभी अपने देवर से इस कदर परेशान है कि वह अपने दो बच्चों को लेकर ट्रेन से कटने के लिए आकर रेलवे लाइन पर लेट गई। ट्रेन आने से पहले आसपास के लोगों ने उन तीनों को रेलवे लाइन से हटाया और परिवार वालों को बुलाकर समझाया।
विज्ञापन
हाथरस में मुरसान कोतवाली के निकट रेलवे लाइन पर इगलास क्षेत्र के गांव नगला डागुर की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटने के लिए रेलवे लाइन पर आकर लेट गई। आसपास के लोगों ने महिला को रेलवे लाइन से उठाया और परिजनों को बुला लिया।
विज्ञापन
मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। महिला से ऐसा करने की वजह पूछी गई, तो महिला ने बताया कि उसे आए दिन उसका देवर परेशान करता रहता है। इस कारण वह आत्महत्या करने के लिए ट्रेन से कटने आई है। मौके पर पहुंचा पति समझा-बुझाकर पत्नी को साथ ले गया।
विज्ञापन