फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brother-in-law along with his friends raped a woman, made a video

Hathras News: जेठ ने साथियों के साथ मिलकर किया महिला से दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Sat, 25 Nov 2023 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 25 Nov 2023 01:42 AM IST
सार

जेठ ने कोल्ड ड्रिंक्स में कुछ मिला दिया। जिसको पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। वैन में दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी बैठे हुए थे। तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में थाना चंदपा के पास खेत में छोड़ गए।

विज्ञापन
Brother-in-law along with his friends raped a woman, made a video
चंदपा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की महिला से उसके जेठ ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने न्यायालय के आदेश पर अपने जेठ पर उसके साथियों के खिलाफ थाना कोतवाली चंदपा में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका पति से उसका घरेलू विवाद चल रहा है। 11 जुलाई को फैसले की बात करने के लिए जेठ ने उसे हाथरस बुलाया था। वह बस से हतीसा पुल के पास उतरी। वहां पर उसका जेठ मारुति वैन से लेने आया। आरोप है कि उसने पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स दी। जिसको पीने के बाद वह बेहोश हो गई। वैन में दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन


तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में थाना चंदपा के पास खेत में छोड़ गए। अश्लील वीडियो भी इन लोगों ने बना ली और उसको वायरल करने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घर जाकर सारी घटना अपनी मां व भाई को बताई। कोतवाली चंदपा प्रभारी सुनीता मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed