फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brother and sister quarrel over giving mobile

Hathras News: मोबाइल देने को लेकर भाई-बहन में हुआ झगड़ा, युवती ने खाया विषाक्त, हालत बिगड़ी

Sat, 10 Jun 2023 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 05:37 PM IST
सार

एक युवक बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन जा रहा था। उसने अपनी बहन से मोबाइल मांगा। उसने कहा कि वह वहां जाकर वह कुछ फोटो आदि खींचेगा। युवती ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। 

विज्ञापन
Brother and sister quarrel over giving mobile
मोबाइल प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को भाई-बहन में मोबाइल को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। गुस्से में युवती ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन


थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन जा रहा था। उसने अपनी बहन से मोबाइल मांगा। उसने कहा कि वह वहां जाकर वह कुछ फोटो आदि खींचेगा। युवती ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। 
विज्ञापन


दोनों में विवाद हो गया। विवाद से युवती आक्रोशित हो गई। आक्रोशित होकर युवती ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed