फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bribe-taking Inspector suspended

Hathras News: 10 हजार रिश्वत लेने वाले दारोगा को एसपी ने किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू, भेजा जेल

Sat, 23 May 2026 10:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 23 May 2026 10:36 PM IST
सार

रीना के पति अनिल 10 हजार रुपये देने चौकी पर पहुंचे। नोट पकड़ते ही टीम ने दरोगा को घेर लिया। टीम ने जब दारोगा के हाथ धुलवाए, तो केमिकल के कारण उनके हाथ लाल हो गए।

विज्ञापन
Bribe-taking Inspector suspended
दरोगा निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा 22 मई की रात को हाथरस के कचौरा चौकी इंचार्ज को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद एसपी ने 23 मई को दारोगा को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू करा दी है। देर रात रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को एंटी करप्शन टीम उन्हें अलीगढ़ ले गई, जहां कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन


मारपीट के मामले में कार्रवाई करने के नाम पर सिकंदराराऊ कोतवाली के दारोगा जंगजीत सिंह पर रीना पत्नी अनिल निवासी जुलापुर से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप है। ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने शुक्रवार की शाम को जाल बिछाया। रीना के पति अनिल 10 हजार रुपये देने चौकी पर पहुंचे। नोट पकड़ते ही टीम ने उन्हें घेर लिया। टीम ने जब दारोगा के हाथ धुलवाए, तो केमिकल के कारण उनके हाथ लाल हो गए। निरीक्षक प्रमोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को दारोगा को जेल भेज दिया गया है। पुलिस में रिश्वतखोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। 31 मई 2025 को एंटी करप्शन की टीम ने आगरा रोड चौकी इंचार्ज अनिल शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले में भी झगड़े की एक शिकायत पर कानूनी कार्रवाई करने के एवज में अहियापुर कलां निवासी साहब सिंह नाम के व्यक्ति से रिश्वत मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल में 10 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
हाथरस जिले में पिछले दो साल के भीतर नौ सरकारी कर्मचारी और अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जा चुके हैं। इनमें बिजली विभाग के लिपिक, सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक, तहसील के राजस्व निरीक्षक, बीएसए व सीएमओ कार्यालय के लिपिक और नगर पालिका के कर्मचारी तक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed