{"_id":"5814e53e4f1c1bad2bbc1c79","slug":"breaking-down-the-wire-two-bikes-jlin","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरा तार, दो बाइकें जलीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरा तार, दो बाइकें जलीं
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहनगंज इलाके में शनिवार की देर रात एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे वहां खड़ी दो बाइकों में आग लग गई। जिस समय यह तार टूटकर गिरा, उस समय करीब 12-14 लोग इस लाइन के नीचे ही खड़े थे। वह इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। काफी मशक्कत के बाद बाइकों में लगी आग बुझाई जा सकी और इसकी सूचना बिजली अधिकारियों को दी गई। मोहनगंज इलाके में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व भी दो बार ऐसी दुर्घटना बच चुकी है।
दरअसल, त्योहार का दिन होने की वजह से शनिवार की रात को मोहनगंज में काफी भीड़ जमा थी और काफी लोगों की आवाजाही भी थी। जैसे ही तार में तेज स्पार्किंग हुई, वैसे ही वहां भगदड़ मच गई। लोग बदहवासी में इधर-उधर भाग छूटे। तार टूटकर नीचे खड़ी दो बाइकों पर गिरा तो उनमें आग लग गई।
विज्ञापन
यह देखकर वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना बिजली अफसरों को भी दी गई। अधिकारियों ने इलाके की बिजली बंद कराई। तब जाकर लोगों की सांस में सांस आई।