फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brbrakr down houses , mother - daughter injured

भरभराकर गिरा मकान,  मां-बेटी घायल

Tue, 19 Jul 2016 11:39 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Brbrakr down houses , mother - daughter injured
जलभराव के बीच बने मकान हो रहे जर्जर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। नगर पालिका प्रशासन समय रहते चेत जाता तो नगला तुंदला में मकान गिरने के बाद मां, बेटी गंभीर रूप से घायल नहीं होते। यदि अब भी नगर पालिका गंभीर हो जाए तो और हादसे होने से बच सकते हैं। नगला तुंदला से पानी निकलना तो दूर आसपास के क्षेत्रों का गंदा पानी यहां एकत्रित होकर घरों में घुस रहा है। तीन मकान और गिरासू हालत में हैं और कभी भी गिर सकते हैं। लोग घर के बाहर भी नहीं रह सकते, क्योंकि चारों तरफ गंदा पानी भरा हुआ है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नगला तुंदला में जलभराव के चलते लगभग एक दर्जन से अधिक मकान जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। सोमवार की देर रात नगला तुंदला निवासी बबलू का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से मलबे में बबलू की पत्नी सन्नो और 12 साल की पुत्री सना दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान गिरने की जानकारी जब आसपास के लोगों को लगी तो वह भी घरों से निकल आए और राहत कार्य में जुट गए। जलभराव के बीच ही लोगों ने मलबा को हटाया और घायल मां-बेटी को बाहर निकाला। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए जहां उनका उपचार जारी है। सन्ना के कमर और सना के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बबलू के घर के निकट ही सोहित पुत्र आमीन, अफसर पुत्र सेंपिल, यूनिस पुत्र गफ्फार सहित लगभग एक दर्जन मकान जलभराव से जर्जर हो चुके हैं। मकानों की नींव बैठ गई हैं। पत्थर उखड़ने लगे हैं। दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। युनूस का कहना था कि मकान कब गिर जाए कहां नहीं जा सकता। मकान के चारों तरफ गंदा पानी भरा हुआ है। घर में नहीं रहेंगे तो कहां रहेंगे। अब जो भी होगा खुदा पर छोड़ दिया है। हर कोई नगर पालिका के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को कोस रहा था। लोगों में नगर पालिका अधिकारियाें के प्रति भारी रोष बना हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed