फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brajsant Gaya Prasad got caught, then the book of Krishna devotion abroad

ब्रजसंत गयाप्रसाद ने धारण कराया मुकट तो विदेशों बही कृष्ण भक्ति की बयार

Sat, 28 Sep 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Brajsant Gaya Prasad got caught, then the book of Krishna devotion abroad
संत गयाप्रसाद ने धारण कराया मुकुट तो कमाया नाम
विज्ञापन

शहर में रामलीला कर रही मंडली के व्यास ने विदेशों में जाकर की श्रीकृष्ण के स्वरूप में लीला
गौरव भारद्वाज
हाथरस। संतों पर जिसकी कृपा हो जाए तो उसे सफलता निश्चित मिलती है। शहर में इन-दिनों रामलीला कर रही बरसाना की श्री गौरांग प्रेम रस माधुरी संस्थान मंडली के संचालक को बृज संत पं. गयाप्रसाद जी ने कृष्ण स्वरूप में मुकुट धारण कराया था। कृष्ण मुरारी ने भारत महोत्सव के तहत विदेशों में कृष्ण स्वरूप धारण कर भक्ति की अलख जगाई। अब वह खुद मंडली का संचालन कर रहे हैं।
बरसाना के कामा गांव के कृष्ण मुरारी शर्मा बाल्यकाल में श्रीराम शर्मा की मंडली में शामिल हो गए। गोवर्धन में बृज के संत पं.गयाप्रसाद जी ने कृष्ण मुरारी शर्मा को श्रीकृष्ण स्वरूप के लिए खुद अपने हाथों ने मुकुट धारण कराया। उन्होंने दस वर्ष की उम्र से करीब 22 वर्ष की आयु तक कृष्ण का रूप धारण किया।
विज्ञापन

भारत महोत्सव के तहत गए विदेश
हाथरस। कृष्ण मुरारी शर्मा का कहना है कि भारत महोत्सव के तहत वह अमेरिका, जापान, फ्रांस, न्यूयार्क, डबलम, जर्मनी, थाईलैंड में मंडली के साथ गए। उन्होंने विदेशों में कृष्ण का स्वरूप धारण कर कृष्ण भक्ति की बयार बहाई है। वह भारत के विभिन्न राज्यों में रामलीला और श्रीकृष्ण लीला का मंचन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब तक शादी न हो वह व्यक्ति का श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण कर सकता है। ऐसी बृज की रासलीला मंडलियों में प्रथा है। शादी के बाद कोई व्यक्ति कृष्ण का स्वरूप धारण नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed