{"_id":"6577db6dc2826e3511021658","slug":"brajraj-sandalwood-and-perfume-will-smell-in-the-streets-of-ayodhya-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या की गलियों में महकेगी ब्रजरज-चंदन व इत्र, हाथरस के पूर्व चेयरमैन ने उठाया बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या की गलियों में महकेगी ब्रजरज-चंदन व इत्र, हाथरस के पूर्व चेयरमैन ने उठाया बीड़ा
Tue, 12 Dec 2023 09:33 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:33 AM IST
सार
हाथरस के पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा ने बीड़ा उठाया है कि कलश में ब्रज 84 कोस से ब्रज की रज और प्रमुख मंदिरों से चंदन एकत्रित कर अयोध्या ले जाएंगे। गिरिराजजी की प्रेरणा से वे अयोध्या की गलियों में ब्रजरज, ब्रज का चंदन और इत्र का छिड़काव करेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इसके लिए ब्रजभूमि से ब्रजरज, चंदन व इत्र ले जाकर अयोध्या की गलियों में डालकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया जाएगा। इस कार्य का बीड़ा उठाया है हाथरस के पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा ने।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन कलश में ब्रज 84 कोस से ब्रज की रज और प्रमुख मंदिरों से चंदन एकत्रित कर अयोध्या ले जाएंगे। सोमवार को वे कलश लेकर गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचे। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि गिरिराजजी की प्रेरणा से वे अयोध्या की गलियों में ब्रजरज, ब्रज का चंदन और इत्र का छिड़काव करेंगे। इत्र तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा अर्चना की और गोवर्धन को यात्रा का 66वां कोस बताया। इस मौके पर शिब्बो बाबा, ललित शर्मा, सियाराम शर्मा, हरवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन