फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Boys and girls won the race and long jump.

Hathras News: दौड़ व लंबी कूद में युवक-युवतियों ने मारी बाजी

Sun, 28 Dec 2025 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 28 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls won the race and long jump.
दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार को मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र) के बैनर तले खेल स्टेडियम में हुई। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मुरसान और महिला खो-खो प्रतियोगिता में सासनी की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन पुरुष वर्ग की कबड्डी व महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। केंद्र के जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं में ब्लाक सहपऊ, सासनी, मुरसान, हाथरस और सादाबाद की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव, जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत मनीष कुमार व लेखाकार सह कार्यक्रम सहायक रामवीर शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मुरसान की टीम प्रथम व सासनी की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला खो खो प्रतियोगिता में प्रथम सासनी व द्वितीय हाथरस टीम रही। सभी विजेताओं को प्रथम दिन कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव ने पुरस्कार स्वरूप शील्ड, प्रमाणपत्र, मेडल, टी शर्ट व खेल सामग्री की किट वितरित कीं। कोच की भूमिका में सीमा सागर व आशीष मोहम्मद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन रामवीर शर्मा ने किया।




ये रहे खेलों के परिणाम

पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ मेंं शिवम चौधरी प्रथम, विवेक द्वितीय, अंशुल कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शमीम प्रथम, निशा द्वितीय, बबली तृतीय और पुरुष वर्ग की लंबी कूद में संकित कुमार, अरुण रईया द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की लंबी कूद में प्राची प्रथम, मनु द्वितीय व सोनिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed