{"_id":"57000c194f1c1b917ff001cc","slug":"boiling-water-fell-seriously-wounded-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते पानी में गिरकर गंभीर घायल हुआ मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलते पानी में गिरकर गंभीर घायल हुआ मासूम
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कस्बा मेंडू में चार साल का शौर्य खौलते पानी में गिरकर गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया। परिजनों ने झुलसे शरीर पर मिट्टी का तेल लगाकर उपचार करने की कोशिश की, जिससे बच्चे की हालत और बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा उस समय हुआ, जब घर में एक बर्तन में पानी उबल रहा था। इस बर्तन के ऊपर एक थाल रखा हुआ था। शौर्य पुत्र मदनलाल इस थाल पर जाकर बैठ गया। उसके वजन से थाल गिर गया और शौर्य उबलते पानी में गिर पड़ा। परिजनों ने इसके बाद बचाव के लिए घरेलू उपाय करने की कोशिश की। किसी के कहने पर मिट्टी के तेल की मालिश की गई। जिससे शरीर और झुलस गया और खाल उतर आई। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक शौर्य 35 फीसदी जल चुका है। उसकी हालत गंभीर है। उसे कई दिन तक डॉक्टर की देखरेख में रहकर उपचार कराना होगा।