{"_id":"65d343114aeed0e7250bb178","slug":"body-of-man-missing-for-four-days-found-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार दिन से लापता व्यक्ति नहीं लौटा, मंदिर के पास मिला शव, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार दिन से लापता व्यक्ति नहीं लौटा, मंदिर के पास मिला शव, परिवार में छाया मातम
Mon, 19 Feb 2024 05:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:32 PM IST
सार
युवक मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। चार दिन पहले वह घर से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे। 18 रविवार की देर रात हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पास व्यक्ति का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिन से घर से लापता व्यक्ति का 18 रविवार की देर रात कोतवाली सदर क्षेत्र के गोपेश्वर महादेव मंदिर के निकट शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 19 फरवरी की सुबह मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए और करुण क्रंदन मचा रहा।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली निवासी 50 वर्षीय ख्यालीराम पुत्र रेवतीलाल मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण किया करते थे। चार दिन पहले वह घर से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी रिस्तेदारी व अन्य जगह तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
18 रविवार की देर रात कोतवाली सदर क्षेत्र के गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने के बारे में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त ख्यालीराम पुत्र रेवतीलाल निवासी गांव गंगचौली थाना हाथरस जंक्शन के रूप में हुई। 19 फरवरी की सुबह जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। शव को देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर ही परिजनों ने करुण क्रंदन शुरु कर दिया।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।