फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras emerges as overall champion at the divisional youth festival

Aligarh News: मंडलीय युवा समारोह में हाथरस बना ओवरऑल चैंपियन

Thu, 22 Oct 2026 03:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras emerges as overall champion at the divisional youth festival
युवा समारोह के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : samvad
डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय युवा समारोह में हाथरस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। विभिन्न आयु वर्गों की दौड़ और बाधा दौड़ स्पर्धाओं में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बारिश के चलते बीते शुक्रवार को स्पर्धाएं नहीं हो सकी थीं।
विज्ञापन



बुधवार को आयोजित 200 मीटर जूनियर बालक दौड़ में हाथरस के टिंकू कुमार ने प्रथम और एटा के शुभम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में कासगंज के अभिषेक राजपूत पहले और हाथरस के कृष्ण शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अलीगढ़ की विशालिनी ने पहला और एटा की रंजन ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में हाथरस के विश्वजीत और सीनियर बालिका वर्ग में कासगंज की रीता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बाधा दौड़ में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम :
सब जूनियर बालक वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में कासगंज के योगेश प्रथम और हाथरस के प्रशांत द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अलीगढ़ की पारो ने पहला और हाथरस की रिया चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में कासगंज के रोहित यादव प्रथम और अलीगढ़ के मोहित द्वितीय रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में हाथरस के प्रशांत कुमार ने पहला और अलीगढ़ के मोहित कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 बालिका वर्ग की 110 और 400 मीटर बाधा दौड़, दोनों स्पर्धाओं में कासगंज की पायल प्रथम रहीं। हाथरस की साधना ने दोनों स्पर्धाओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में हाथरस के संकेत कुमार ने पहला और कासगंज के अखिलेश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर बाधा दौड़ में कासगंज के हिरदेश प्रथम और एटा के दीपेंद्र द्वितीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में कासगंज की अंजली यादव ने प्रथम और हाथरस की समीक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर बाधा दौड़ में हाथरस की दिव्या अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों का जलवा :
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अंडर-14 बालक वर्ग में कासगंज के विशाल और बालिका वर्ग में अलीगढ़ की पारो विजेता रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में हाथरस के टिंकू और बालिका वर्ग में अलीगढ़ की समा ने चैंपियनशिप जीती।

अंडर-19 बालक वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में हाथरस के संकेत और विश्वजीत, कासगंज के हिरदेश तथा अलीगढ़ के नकुल के नाम दर्ज किए गए। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में कासगंज की अंजली और एटा की शीतल ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। समारोह में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने मंडल में खेल प्रतिभाओं की मजबूत मौजूदगी को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed