{"_id":"684472234b8653b08d08215a","slug":"body-of-an-old-man-was-found-in-chhapra-express-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छपरा एक्सप्रेस में मिला बुजुर्ग का शव, हाथरस सिटी स्टेशन पर उतारा गया, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छपरा एक्सप्रेस में मिला बुजुर्ग का शव, हाथरस सिटी स्टेशन पर उतारा गया, नहीं हुई पहचान
Sun, 08 Jun 2025 01:39 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:39 AM IST
सार
मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के मथुरा से हाथरस की ओर रवाना होने के बाद यात्रियों ने सामान्य श्रेणी बोगी में एक शव होने की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन प्रतीकात्मक
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा से चलकर छपरा जाने वाली 15110 छपरा एक्सप्रेस में 6 जून की रात 12 बजे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को हाथरस सिटी स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर शव को जीआरपी ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के मथुरा से हाथरस की ओर रवाना होने के बाद यात्रियों ने सामान्य श्रेणी बोगी में एक शव होने की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर इसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी अरविंद आर्य ने बताया कि यह शव प्रथम दृष्टया किसी से मांगकर पेट भरने वाला प्रतीत हो रहा है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन शिनाख्त नहीं होने के कारण इसे 72 घंटे सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
