{"_id":"6776c3cf0bf358988c08823c","slug":"body-of-a-young-man-was-found-on-the-banks-of-the-river-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बंबे के किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बंबे के किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 02 Jan 2025 10:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:20 PM IST
सार
दीनदयाल घर से अपनी मोपेड पर यह कहकर निकले थे कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। जब वह देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। कुछ समय बाद गांव नगला अहीर के पास बंबे के किनारे उनका शव मिला।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अहीर के पास संदिग्ध हालात में एक युवक का शव बंबे के किनारे पड़ा मिला। शव की पहचान गांव कुंडा निवासी 40 वर्षीय दीनदयाल पुत्र शोभाराम के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव को यहां फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
दीनदयाल मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। 1 जनवरी की सुबह वह घर से अपनी मोपेड पर यह कहकर निकले थे कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। जब वह देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। कुछ समय बाद गांव नगला अहीर के पास बंबे के किनारे उनका शव मिला। उनकी मोपेड भी घटनास्थल पर एक तरफ गिरी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिजनों ने दीनदयाल की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दीनदयाल का किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन