{"_id":"683600c17b1e3d3a680dbc03","slug":"body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 22 दिन पहले पत्नी ने भी कर ली थी खुदकुशी, तीन बच्चे रोते रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 22 दिन पहले पत्नी ने भी कर ली थी खुदकुशी, तीन बच्चे रोते रह गए
Wed, 28 May 2025 01:44 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 28 May 2025 01:44 AM IST
सार
पत्नी ने 22 दिन पहले खुदकुशी कर ली। अब पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। तीन बच्चे दादी के सहारे रोते-बिलखते रह गए। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद दादी से लिपट कर रोते बच्चे
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहपऊ कस्बा के मोहल्ला होली गेट में 27 मई की दोपहर को 35 वर्षीय राहुल वाल्मीकि पुत्र पप्पू वाल्मीकि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मृतक की पत्नी नेहा की भी पांच मई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव भी उसी कमरे में फंदे पर लटका मिला था, जिस कमरे में उनके पति का शव मिला है। दोनों ने पहले प्रेम विवाह किया था और बाद में परिजनों की सहमति पर शादी की थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद राहुल काफी अवसाद में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अपने पीछे दो मासूम पुत्र और एक पुत्री को बिलखते हुए छोड़ा है। उनके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। अब उनके बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी उनकी विधवा मां के कंधों पर आ गई है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि कोई तहरीर देता है तो मामले की जांच की जाएगी।