फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Board Member Helps Intercept Loader Laden with Buffaloes

Hathras News: भैंसों से लदा लोडर पकड़वाया, पहुंचाया थाने

Sun, 03 May 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 03 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Board Member Helps Intercept Loader Laden with Buffaloes
लोडर में लदी भैंसें।  संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस से अलीगढ़ जा रहीं उत्तर प्रदेश राज्य कल्याण बोर्ड की सदस्य सुरभि त्रिपाठी ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कोतवाली चौराहे पर छह भैंसों से भरे एक लोडर को रुकवा लिया और इसे थाने लेकर पहुंच गईं। उनकी शिकायत पर लोडर चालक पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




पुलिस ने लोडर को सीज कर दिया है और इसमें लदी भैंसों को पराग डेयरी गोशाला के सुपुर्द कर दिया है। सदस्य ने बताया कि लोडर में दो पशुओं को ले जाने की क्षमता है, लेकिन इसमें छह भैंसों को भूसे की तरह लादकर ले जाया जा रहा था। भैंसों के गले में टाइट रस्सी बंधी हुई थी, जिससे वे बेचैन दिखाई दीं। उन्होंने पुलिस के सहयोग से लोडर को पकड़वा दिया।
विज्ञापन




कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि सदस्य की तहरीर के आधार पर लोडर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लोडर में लदे पशुओं को पराग डेयरी स्थित गोशाला की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed