फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Board exams suchita disrobe everyday ..

बोर्ड परीक्षाओं की सुचिता का हर रोज चीरहरण..

Sat, 20 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

सादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं नकल विहीन परीक्षाएं कराने के प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा कस्बे के परीक्षा केंद्रों पर नकल का दौर बेखौफ जारी है। नकल माफिया नकल कराने के एवज में प्रति परीक्षार्थी सात से आठ हजार रूपये की वसूली कर रहे हैं। रूपये न देने वाले परीक्षार्थियों को फेल किए जाने की धमकी दी जा रही है। 

विज्ञापन

कस्बा व क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अधिकांश परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जिन पर बेखौफ नकल कराई जा रही है। कुछ सेंटर संचालक भी नकल माफियाओं के साथ मिलकर धंधा कर रहे हैं। हालात ये हैं कि परीक्षा केन्द्रों पर सचल दलों के पहुंचने की खबर पहले ही फोन द्वारा परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाती है। सचल दल के सामने परीक्षा शांतिपूर्ण होने का दिखावा किया जाता है। कई परीक्षा केंद्रों पर सचल दलों को पहुंचने से रोकने के लिए गढ्ढे खोद कर पानी भर दिया जा रहा है। परीक्षार्थियों से सात से आठ हजार रूपये की वसूली कर उन्हें नकल की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सचल दल में पहुंचने वाले अधिकारियों की मिठाई आदि से रिश्तेदारों की तरह आवभगत की जा रही है। नकल माफिया पूरे प्रशभनपत्र को आउट कर उनकी सॉल्व कॉपियां परीक्षा केंद्रों के अंदर तक पहुंचाई जा रही हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed