{"_id":"66b7da12572907294e063a79","slug":"bloody-body-of-a-person-found-on-the-roadside-hathras-news-c-56-1-sknl1012-118604-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला व्यक्ति का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला व्यक्ति का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
Sun, 11 Aug 2024 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:52 AM IST
सार
मेश माहौर अलीगढ़ से मेंडू में अपने खेतों को दिखाने के लिए आए हुए थे। रात को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। घरवालों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तलाशी के लिए परिजनों ने पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र मेंडू रोड स्थित नहर के पास सड़क किनारे 9 अगस्त को लहूलुहान हालत में एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
तुर्कमान गेट अलीगढ़ निवासी रमेश माहौर (48) पुत्र डोरी लाल 9 अगस्त को अलीगढ़ से मेंडू में अपने खेतों को दिखाने के लिए आए हुए थे। रात को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। घरवालों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तलाशी के लिए परिजनों ने पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन
ज्ञात हुआ कि मेंडू रोड स्थित नहर के निकट पास लहूलुहान हालत में मिला शव रमेश का था। मौत की जानकारी होने पर परिवार में मातम पसर गया। परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। आशंका है कि रमेश की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। जिस जगह व्यक्ति का शव मिला है वहां से रेलवे लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन