{"_id":"684e270093077578eb003988","slug":"blood-donation-camp-organized-in-hathras-district-hospital-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिला अस्पताल में लगा शिविर, रक्तदान कर महादानियों ने पेश की सेवा की असली मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिला अस्पताल में लगा शिविर, रक्तदान कर महादानियों ने पेश की सेवा की असली मिसाल
Sun, 15 Jun 2025 07:21 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Jun 2025 07:21 AM IST
सार
हाथरस के बागला जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया।रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रभारी सीएमओ डॉ. राजीव राय ने फीता काटकर किया। जिसमें 15 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया था।
विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करते महादानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले 14 जून को बागला जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रभारी सीएमओ डॉ. राजीव राय ने फीता काटकर किया। यूटा के पदाधिकारी हरि सिंह ने दसवीं बार रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी आरबी दुबे, जिला काउंसलर अरुण सूर्या, ऋचा सेंगर, लैब तकनीशियन कमलेश, हरिशचंद्र, विशाल, सिमरन, शमसेर खान, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में अजय कुमार अग्रवाल, भरत कुशवाहा, बलवीर सिंह, रिया गुप्ता, प्रिया, रेखा राणा, हरि सिंह, शालू उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, प्रशांत, सुरेंद्र वार्ष्णेय, विकास कौशिक, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार शर्मा, यश गर्ग ने रक्तदान किया।
विज्ञापन