फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Blood component separation unit awaits license

Hathras News: रक्त अवयव पृथक्कीकरण इकाई बनी, बस लाइसेंस का है इंतजार

Fri, 27 Oct 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 27 Oct 2023 01:20 AM IST
सार

रक्त में चार अवयव होते हैं। इनमें रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट शामिल हैं। सेपरेशन यूनिट में रक्त को घुमाया जाता है, जिससे रक्त परत-दर-परत हो जाता है और रक्त के अवयव अलग-अलग हो जाते हैं।

विज्ञापन
Blood component separation unit awaits license
हाथरस बागला जिला अस्पताल ब्लड बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के जिला अस्पताल परिसर में शुरू होने वाली रक्त अवयव पृथक्कीकरण इकाई को शुरू होने के लिए लाइसेंस का इंतजार है। इस इकाई में सभी उपकरण अधिष्ठापित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर यह इकाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


रक्त में चार अवयव होते हैं। इनमें रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट शामिल हैं। सेपरेशन यूनिट में रक्त को घुमाया जाता है, जिससे रक्त परत-दर-परत हो जाता है और रक्त के अवयव अलग-अलग हो जाते हैं। इन अवयवों को मरीज की जरूरत के हिसाब से उन्हें चढ़ाया जाता है। बागला जिला अस्पताल में लंबे समय से ब्लड बैंक संचालित है। इसके बावजूद जिले में रक्त अवयव पृथक्कीकरण इकाई नहीं थी, इसलिए मरीजों को प्लेटलेट्स केे लिए दूसरे जिलों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन


इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए शासन ने जिला अस्पताल में रक्त अवयव इकाई शुरू करने का फैसला लिया था। पिछले साल यह इकाई शुरू होनी थी। लेकिन पूरे उपकरण इंस्टाल न होने के कारण इसे शुरू करने में देरी हो गई। इस समय जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है। इस बीच जल्द ही रक्त अवयव पृथक्कीकरण इकाई शुरू होने वाली है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस इकाई में सभी मशीनें अधिष्ठापित हो चुकी हैं। सिर्फ लाइसेंस मिलने की देरी है। एक सप्ताह के अंदर लाइसेंस मिल जाएगा और इकाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त अवयव पृथक्कीकरण इकाई जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस इकाई में सभी मशीनें अधिष्ठापित हो चुकी हैं। अब सिर्फ लाइसेंस मिलने की देरी है। एक सप्ताह के अंदर लाइसेंस भी मिल जाएगा। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed