{"_id":"664e60c094f8452dd1087806","slug":"blocked-in-protest-against-the-death-of-a-cyclist-riding-a-teenager-hathras-news-c-63-1-sali1025-101764-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लोडर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लोडर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, विरोध में लगाया जाम
Thu, 23 May 2024 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 23 May 2024 02:46 AM IST
सार
रात्रि को फैजान साइकिल से घर जा रहा था। तभी कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहे टाटा मैजिक लोडर ने पंत चौराहे के निकट उसे टक्कर मार दी। हादसे में फैजान गंभीर रूप से घायल होने हो गया और कुछ देर बाद ही उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
लोडर की टक्कर से किशोर की मौत के बाद पंत चौराहे पर एकत्रित भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
कस्बा के पंत चौराहे के निकट कासगंज रोड पर 21 मई की रात को एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक लोडर ने साइकिल सवार 16 किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम भी लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर निवासी कासिम पुत्र नन्नू अब्बासी अपने छोटे भाई फैजान (16) के साथ अलीगढ़ रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने गुमटी पर परचून का सामान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। 21 मई की रात्रि को फैजान साइकिल से घर जा रहा था। तभी कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहे टाटा मैजिक लोडर ने पंत चौराहे के निकट उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में फैजान गंभीर रूप से घायल होने हो गया और कुछ देर बाद ही उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने कुछ देर के लिये जाम लगा दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर फैजान के परिजन और मोहल्ले वाले भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन