फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Blind faith in the fair Sikanderpur

सिकंदरपुर में अंधी आस्था का मेला जारी

Sat, 02 Apr 2016 11:54 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Blind faith in the fair Sikanderpur
ट्रैक्टर में भरकर कुएं पर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। सिकंदरपुर में कुएं के पानी से बीमारियां ठीक होने की अफवाह पर लोगों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कुएं के पानी से नहाने के लिए जबर्दस्त मारामारी मची है। ताज्जुब की बात तो यह है कि गांवों से ही नहीं, बल्कि शहर से भी हर रोज हजारों की भीड़ अंधी आस्था में बंधकर इस गांव में पहुंच रही है। हालांकि चमत्कार के इस तमाशे पर प्रशासन और पुलिस की नींद नहीं टूटी। न तो प्रशासन का कोई अधिकारी इस चमत्कार की हकीकत जानने के लिए कुएं पर पहुंचा और न हीं इस पानी की यह जांच कराई गई कि वाकई इसमें ऐसा क्या है, जिसके बूते पर गांव वाले बीमारियां ठीक होने का दावा कर रहे हैं। शहर में निजी एजेंसी से जब कुएं की पानी की जांच कराई गई तो इसमें टीडीएस की मात्रा 300 से अधिक बताई गई। इस टेस्ट रिपोर्ट के हिसाब से तो यह पानी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। गौरतलब है कि कुएं के पानी से बीमारियां ठीक होने की अफवाह के बाद इस गांव में पिछले 10-12 दिनों से हजारों की भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


भीड़ से दुकानदारों की बल्ले-बल्ले
कुएं के पानी से बीमारियां सही हों न हों, लेकिन चमत्कार के नाम पर यहां लग रहे मेले से कुछ लोगों की तो चढ़ बनी है। आसपास के सैकड़ों लोगों ने खान-पान एवं खिलौने एवं प्रसाद की दुकानें खोल रखी हैं। यहां पहुंचने वाली भीड़ इनके लिए वरदान साबित हो रही है। कुएं पर जमकर चढ़ावा भी आ रहा है।
विज्ञापन



ऑटो वालों की हो रही चांदी
सिकंदरपुर कुएं पर पहुंचने के लिए ऑटो और ई- रिक्शा संचालकों की भी पौ-बारह हो रही है। यह आम आदमी को 15 किलोमीटर की यात्रा 25 से 30 रुपये में करा रहे हैं। अधिकांश रिक्शा चालक फिलहाल इसी रोड पर रिक्शा चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक को जेबकतरा समझकर पीटा
सिकंदरपुर कुएं पर उमड़ रही भीड़ का चोर-उचक्के भी खूब फायदा उठा रहे हैं। भीड़ के कारण यहां लोगों का सामान पार हो रहा है। महिलाओं के कुंडल और चेन भी झपटी जा रही हैं। इसी प्रकार के आरोप में भीड़ ने शनिवार को एक युवक को सिकंदरपुर कुएं पर पर्स पार करने के आरोप में पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।


300 से ज्यादा टीडीएस है घातक
पानी की जांच के विशेषज्ञ सुनीत आर्य ने पानी की जांच के बाद बताया कि उनके द्वारा इस पानी की जांच में पाया कि इसमें टीडीएस की मात्रा 300 से अधिक है, जबकि पीने योग्य पानी में अधिकतम 100 से कम होनी चाहिए। इस पानी से किडनी में पथरी, थायरायड, जोड़ों का जाम होना, गठिया और दांतों के रोग एवं आंतों के रोग होने की प्रबल संभावना रहती है। इस पानी में कैल्शियम की मात्रा भी अधिक है। 

-इस कुएं के पानी से रोग ठीक हो जाते हैं, यह सुना था, इसलिए नहाने के लिए अपने माता-पिता के साथ आई हूं। 
-रश्मि, मेवली

-बड़ी संख्या में लोग इस पानी से रोग ठीक होने की बात कर रहे है। इसकी जानकारी होने पर अलीगढ़ से नहाने आई हूं। 
-शालू वार्ष्णेय, हलवाई खाना अलीगढ़


टीडीएस ज्यादा होने का मतलब है कि पानी में भारी पन है। उसमें नमक की मात्रा कहीं ज्यादा है। इस पानी के पीने से शरीर का रासायनिक संतुलन बिगड़ जाएगा और तमाम तरह के रोग पैदा हो जाएंगे। इससे हार्मोनल समस्याएं भी हो सकती हैं जैसे थॉयराइड आदि। जहां तक पानी के चर्म रोगों में कारगर होने की बात कही जा रही है, इसके पीछे का कारण पानी में नमक की ज्यादा मात्रा है। नमक मिला पानी तात्कालिक रूप से चर्म रोगों में राहत का अनुभव कराता है, लेकिन यह उपचार नहीं हो सकता। बल्कि ऐसे पानी से ज्यादा दिन नहाने पर बाल सफेद हो जाते हैं। जल्दी झड़ जाते हैं और शरीर के कैंसर की चपेट में आने की आशंका भी बढ़ जाती है। 
डॉ. प्रदीप रावत, चेस्ट फिजीशियन


सिकंदरपुर में जांच कराने की मांग
हाथरस। राहुल गांधी प्रचार प्रसार एवं विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव सिकंदपुर कुएं पर चल रही घटना का औचक निरीक्षण किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अफवाह आंधी से तेज चलती है। अफवाहों से लोगों को सावधान रहना चाहिए। कुएं के पानी से बीमारी ठीक हो रही है, इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है। यह कोरा अंधविश्वास है। उन्होंने डीएम से मौके पर जाकर अफवाह पर विराम लगवाए जाने की मांग की है, जिससे जनता भ्रमित नहीं हो। 


सिकंदरपुर में कुएं के पानी के बारे में मैने भी सुना है। मैं कल खुद जाऊंगा या किसी अधिकारी को भेजकर इसकी जांच कराऊंगा कि आखिर माजरा क्या है। अंधविश्वास जैसी किसी गतिविधि को नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

-अविनाशकृष्ण सिंह, डीएम हाथरस


कुएं का कराएंगे जीर्णोद्धार
हाथरस। जिला न्यायालय के अधिवक्ता अतुल आंधीवाल का कहना है कि यह कुआं हमारे पूर्वजों ने बनवाया था। आंधीवाल परिवार अपने खर्च पर इस कुएं का जीर्णोद्धार कराने को भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed