फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BKU Bhanu surrounded the Collectorate, created a jam

Hathras News: भाकियू भानू ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, लगाया जाम

Fri, 08 Dec 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 08 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
BKU Bhanu surrounded the Collectorate, created a jam
कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा रहे भाकियू पदा​धिकारियाें को समझाते  अधिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले किसानों व यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव कर लिया और उसके बाद मथुरा-बरेली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। यहां किसान मिढ़ावली पर बन रहे बाईपास की अधिग्रहित भूमि पर एक समान मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पहुंचे थे। करीब 45 मिनट तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा। इस कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। एडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान नेताओं को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन




लंबे समय से सादाबाद क्षेत्र के मिढ़ावली में बाईपास के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को भाकियू भानू के बैनर तले राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मिढ़ावली के किसान कलेक्ट्रेट पहुंच गए। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र चौधरी व पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील सादाबाद में रहने वाले किसानों की भूमि को जबरन अधिग्रहण करने के बावजूद भी सर्किल दर के अनुसार उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। इसे लेकर किसान आक्रोशित हैं। सर्किल दर 1.70 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों की जो फसल बर्बाद की गई है, उसका भी उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव व अन्य पदाधिकारियों का आरोप है कि किसान अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान ओसी कलेक्ट्रेट मसीहा नजम ने किसान नेता के साथ अभद्रता कर दी। मामले ने तूल पकड़ लिया। किसानों ने ओसी कलेक्ट्रेट पर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव कर लिया और डीएम कार्यालय के समक्ष ही धरने पर बैठ गए।



इसके बाद किसानों ने मथुरा-बरेली राजमार्ग पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। एडीएम बसंत अग्रवाल ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेज कर मामले को शांत कराया। इसके बाद किसान नेताओं से कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में वार्ता कर मामले के बारे में जानकारी ली और ओसी कलेक्ट्रेट पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।




मिढ़ावली बाईपास निर्माण में मुआवजे को लेकर किसान आए थे। किसानों की बात सुनी गई है। मामला को दिखवाया जा रहा है। मुआवजे की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। ओसी कलेक्ट्रेट से क्या बात हुई, इस मामले की जानकारी नहीं है।

अर्चना वर्मा, डीएम




कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
ओसी कलेक्ट्रेट पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए किसान कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने परिसर में ही जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। नारेबाजी शुरू होते ही प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।




किसानों को कुछ गलतफहमी हुई थी। मेरे द्वारा कोई बातचीत भी नहीं गई है। अन्य अधिकारी भी वहां मौजूद थे।
-मसीहा नजम, ओसी कलेक्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed