फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP's eyes focused on the announcement of the District President

Hathras News: भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा कभी भी, नए चेहरे को मिल सकती है कमान

Fri, 01 Sep 2023 12:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 01 Sep 2023 12:08 AM IST
सार

जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। इनकी संख्या लगभग 50 है। इसमें कई दिग्गज भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी थी। अब भाजपा आलाकमान किसी भी समय हाथरस के जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है।

विज्ञापन
BJP's eyes focused on the announcement of the District President
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान किसी भी वक्त नए जिलाध्यक्ष के नाम का एलान कर सकता है। सभी की निगाहें फिलहाल आलाकमान की घोषणा पर टिकी हैं।

विज्ञापन


भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के कार्यकाल को पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं। लंबे समय से संगठन में जिलाध्यक्ष पद पर फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं। इसे लेकर पिछले दिनों भाजपा के पर्यवेक्षक सुरेंद्र नागर भी जिले के दौरे पर आए थे। उन्होंने जिले के पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाजपा जिलाध्यक्ष के दावेदारों को लेकर चर्चा की थी।
विज्ञापन


यहां जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। इनकी संख्या लगभग 50 है। इसमें कई दिग्गज भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी थी। अब भाजपा आलाकमान किसी भी समय हाथरस के जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है। इस पर भाजपा के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकताओं तक की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावेदार व उनके समर्थक प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं, जिससे वह अपने नेता को जिलाध्यक्ष बनवा सकें। यहीं नहीं समर्थक अपने नेता को जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और अपने नेता को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed