{"_id":"5942cc9c4f1c1b0f0f8b4695","slug":"bjp-worker-quarrel-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई आपस में भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई आपस में भिड़े, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों की ओढ़पुरा स्थित कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान दो पदाधिकारियों में विवाद हो गया। दोनों में जमकर नोकझोंक हुई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। हुआ यूं कि पार्टी की 12 बजे से बैठक होनी थी, लेकिन उस वक्त तक कार्यालय ही नहीं खुल सका। इसके बाद कुछ देर बाद बैठक के लिए कार्यालय की चाभी आई, जिसके बाद कार्यालय में बैठक शुरू हुई। कुछ देर बाद ही भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार भी बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। इसे देखकर नगर इकाई के लोगों ने बैठक खत्म कर दी।
नगर इकाई के लोगों की इस हरकत को पहले से बैठक में मौजूद जिला इकाई के लोगों को बुरा लगा और उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इसको लेकर दो भाजपा पदाधिकारियों में काफी नोकझोंक हुई। बाद में पार्टी के वरिष्ठ लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पार्टी नेताओं को शांत कराया।