फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP worker injured in accident dies

Hathras News: भाजपा कार्यकर्ता की मौत, अयोध्या से दर्शन कर लौटते समय हादसे में हुए थे घायल

Sat, 17 Feb 2024 03:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 17 Feb 2024 03:13 AM IST
सार

अयोध्या में रामलला के दर्शन कर 14 फरवरी को भाजपाई लौट रहे थे, तो आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली कट के निकट डंपर ने उनकी बस को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल दलवीर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
BJP worker injured in accident dies
मृतक भाजपा कार्यकर्ता दलवीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अयोध्या से रामलला के दर्शन कर लौटते समय 14 फरवरी की सुबह खंदौली मोड़ पर डंपर की टक्कर से बस सवार 12 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे। इनमें से एक कार्यकर्ता की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


उल्लेखनीय कि चार दिन पहले जिले से 50 बसों से करीब ढाई हजार भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए थे। 14 फरवरी की सुबह जब यह भाजपाई लौट रहे थे तो आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली कट के निकट डंपर ने उनकी बस को टक्कर मार दी थी। इस बस में सादाबाद क्षेत्र के कुरसंडा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सवार थे।
विज्ञापन


इनको उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां चार की हालत गंभीर थी। 16 फरवरी की सुबह इसमें से 52 वर्षीय दलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी कुरसंडा की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दलवीर की मौत की जानकारी मिलने से स्थानीय भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम तक उनका शव आने का इंतजार किया जा रहा था और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed