फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bjp praparing for panchayat election

पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा

Tue, 09 Mar 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
bjp praparing for panchayat election
पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक को संबोधित करते चंद्रशेखर रावल - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 की ग्राम पंचायत जैतई, कुकटई, वेदई एवं पुसैनी में पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को भाजपाइयों ने एक बैठक की। बैठक में जिला संयोजक महेंद्र सिंह आचार्य, वार्ड के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर रावल, संयोजक डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, ब्लॉक संयोजक डॉ. देवचंद गौड़ एवं मंडल प्रभारी विपिन लवानियां ने संगठन की कार्ययोजना के संदर्भ में चर्चा की। वार्ड प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर रावल ने पार्टी की कार्य-योजनाओं से अवगत कराया तथा 11 से 18 मार्च तक होने वाली ग्राम चौपालों के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे।
उन्होंने कहा कि किसान कार्यकर्ताओं के आलू की फसल की व्यस्तता के बावजूद पार्टी के कार्यों में बढ़ चढ़कर सहभागिता और समर्पण यह स्पष्ट करता है कि पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत सुनिश्चित है। भाजपाइयों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

बैठक में हंवीर सिंह प्रधान, सुनील गौतम, राजेश धाकरे, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, डॉ. तरुण शर्मा, ओमवीर प्रधान, मूलचंद प्रधान, भूपसिंह, पंचम सिंह, राजबहादुर बघेल, किशोरी लाल, रामकुमार चौहान, सूरज शाह, दीपक गौतम, मलिखान सिंह, अंकित पहलवान, कुंवरपाल चौधरी, इंद्रपाल सिसौदिया, रामशरण सिसौदिया फौजी, शिव सिंह चौहान, बालकिशन परमार, सोनवीर सिंह, राम खिलाड़ी एवं अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा
ग्राम पंचायत दोहईं मे पूर्व विस्तारक और वार्ड 20 के प्रभारी अनुराग अग्निहोत्री और भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह के नेतृत्व में पंचायत चुनावों को लेकर बैठक हुई। इसमें भाजपा नेता ने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा पूरे जोर से जिला पंचायत चुनाव में भागीदारी करेगी एवं अपनी ही पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष चुनेगी।

उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानी के चुनाव को अगर कोई कार्यकर्ता लड़ना चाहता है तो भाजपा उसे भी समर्थन करेगी। मौके पर मोहित सिसौदिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाशंकर, नवल सिंह, शिव परमार, सत्येंद्र शाह आदि थे।

चुनावों को लेकर बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता संजय सिंह

चुनावों को लेकर बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता संजय सिंह- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed