फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP MP Rajveer Singh Diler from Hathras dies of heart attack

Rajveer Singh Diler: हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, पार्टी ने इस बार काट दिया था टिकट

Wed, 24 Apr 2024 06:39 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Apr 2024 06:39 PM IST
सार

BJP MP Rajveer Singh Diler Died: पिता किशन लाल दिलेर हाथरस सीट से चार बार भाजपा सांसद रहे हैं। राजवीर ने पिता की राजनीतिक विरासत संभालते हुए भाजपा में ही राजनीति की और सबसे पहले 2000-05 तक जवां ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य रहे। पिता के देहांत के बाद वह हाथरस (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर लगातार सक्रिय रहे। 

विज्ञापन
BJP MP Rajveer Singh Diler from Hathras dies of heart attack
भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर का निधन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर (66) का 24 अप्रैल की शाम देहांत हो गया। उनकी मृत्यु की वजह हृदयाघात बताई गई है। वह दिल के रोगी थे। शाम को सुरक्षा विहार स्थित घर पर तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उन्हें क्वार्सी स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हाथरस से उनका टिकट काटकर प्रदेश सरकार में मंत्री अनूप प्रधान को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मूल रूप से गभाना तहसील के गांव दौरऊ निवासी राजवीर सिंह दिलेर का जन्म 1 मई 1958 को हुआ। पिता स्व. किशनलाल दिलेर के दो पुत्र व एक पुत्री में वह दूसरे नंबर के पुत्र थे। उनके बड़े भाई राजेंद्र दिलेर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं और गाजियाबाद रहते हैं। राजवीर दिलेर सारसौल की सुरक्षा विहार कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। घर में पत्नी रजनी दिलेर के अलावा पुत्र दीपक व तीन बेटियां क्रमश: मंजू दिलेर, राधा व पूर्णिमा दिलेर हैं। सभी की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की राजनीतिक विरासत संभाली 
पिता किशन लाल दिलेर हाथरस सीट से चार बार भाजपा सांसद रहे हैं। राजवीर ने पिता की राजनीतिक विरासत संभालते हुए भाजपा में ही राजनीति की और सबसे पहले 2000-05 तक जवां ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य रहे। पिता के देहांत के बाद वह हाथरस (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर लगातार सक्रिय रहे और कई बार के प्रयास के बाद उन्हें 2017 में भाजपा ने इगलास आरक्षित सीट पर विधानसभा का टिकट दिया। वह रिकार्ड मतों से चुनाव जीते। इसी रिकार्ड जीत का उपहार उन्हें 2019 में पिता की विरासत वाली सीट हाथरस पर लोकसभा के टिकट के रूप में मिला और वह हाथरस से सांसद का चुनाव रिकार्ड मतों से जीते थे। राजवीर दिलेर के देहांत की खबर पर शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोग उनके घर पर जुटने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed