फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bjp leader distributed instrument to disabled

दिव्यांगों को उपकरण, मरीजों को बांटे फल

Thu, 17 Sep 2020 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bjp leader distributed instrument to disabled
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय पर दिव्यागों को ट्राई साइकिल बांटते भाज? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं दिव्यांगों को उपकरण बांटे तो कहीं अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। पीएम के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने कई जगहों पर केक भी काटा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70वें जन्मदिन के अवसर भाजपा के जिला कार्यालय पर दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में किया गया। इसमें 14 ट्राई साइकिल, 26 वैशाखी, 18 कान की मशीन एवं 13 वॉकर दिव्यांगों को बांटे गए। मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सेवा सप्ताह के रूप में पूरे देश में 20 सितंबर तक मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री बिना रुके बिना थके मां भारती की सेवा में निरंतर लगे हुए है।
विज्ञापन

इसी का परिणाम है कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। मौके पर सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल चौहान, डॉ. अविन शर्मा, पंकज गुप्ता, सुनील गौतम, प्रेम सिंह कुशवाहा, प्रभात पचौरी, चौ. चंद्रवीर सिंह, राजेंद्र चौधरी, विष्णु बघेल, चौधरी संजय सिंह, दुर्गेश नंदनी, अशोक गोला, धर्मेंद्र उपाध्याय, हमवीर सिंह, हमवीर सिंह (जाट), शिवप्रताप सिसौदिया, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, ध्रुव शर्मा, नीरज वैश्य, ओजवीर राणा, राजवीर कुशवाहा, दीपक उपाध्याय, अंशुल शर्मा, योगेंद्र गहलोत, राजकुमार शर्मा, रजत अग्रवाल, जितेंद्र प्रधान, नीरेश कुमार सिंह, वंशी पंडित, रवि वार्ष्णेय, विजय पंडित, भोला सिंह रावत, दिव्यांग लाभार्थी राजकुमार, रेखा, लोचन सिंह, हरिशंकर त्यागी, रनजीत, बांके लाल, जसवंत, विनय कुमार, सरोज कुमारी, वीरेंद्र, अमित कुमार, प्रमिला देवी, कुणाल शर्मा, सीमा वर्मा, प्रीति, शीलेंद्र कुमार, भान सिंह, बबली देवी, रेशम देवी, राम ठाकुर, सुखराम, सत्यम कुमार, रमा देवी, छोटे लाल, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भाजपा के नगर कैंप कार्यालय पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी की अध्यक्षता में भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरिशंकर माहौर रहे। सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने कहा कि 14 से 20 सितंबर तक मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में हम सभी लोग सेवा सप्ताह मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक होने चाहिए। इस मौके पर सदर विधायक हरिशंकर माहौर, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने केक काटकर मोदी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में राम कुमार माहेश्वरी, मीतई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा, गगन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, रमन माहौर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र गुप्ता कप्तान, हरीश सेंगर, अर्जुन बाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, धीरज जैन, मनोज वर्मा, अमित भौतिक, विवेक गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, शालिनी पाठक, राजकुमारी चौहान, दिलीप चौधरी, नरेश गुप्ता, मुकेश सोनी मधुकर दुबे, दिनेश माहौर, अमन पंजाबी आदि थे।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता व भाजपा नेत्री श्वेता दिवाकर की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल के अलावा शहर में कई स्थानों पर फल बांटे। इस मौके पर बबिता वर्मा, संतोष ज्योति, बबली, मनीषा गोस्वामी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। भाजपा नेत्री शालिनी पाठक ने भी मरीजों को फल वितरित किए। भाजपा नेता राजीव सेंगर ने भी गरीबों को चश्मे बांटे। अन्य कई स्थानों पर भी भाजपाइयों ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed