फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bjp leader comes in labour colony people favour

लेबर कालोनी वालों के पक्ष में आए भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक

Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
bjp leader comes in labour colony people favour
डीएम को ज्ञापन देते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के लेबर कालोनी में मकान स्वामियों को श्रम विभाग द्वारा अवैध कब्जा ध्वस्त करने के लिए नोटिस दिए गए हैं। रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष व सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना कालोनी वासियों के समर्थन में उतर आए। डीएम को पत्र सौंपकर श्रम विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिसों को रद्द करने की मांग की। श्रम मंत्री से फोन से वार्ता भी की।
शहर की लेबर कालोनी में वर्षों पुराने मकान बने हुए हैं। मकान जर्जर हो गए हैं। बारिश के दिनों में घरों के अंदर जलभराव हो जाता था। इस समस्या से निजात के लिए मकान स्वामियों ने उनकी मरम्मत करा ली। जानकारी होने पर श्रम विभाग व पालिका की टीम ने बीते दिनों अवैध कब्जों को चिंहित कर दिया। श्रम विभाग ने मकान वालों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर मकान स्वामी परेशान हैं। रविवार को मकान स्वामियों के पक्ष में भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य भाजपाई उतर आए। डीएम से मिलकर श्रम विभाग के नोटिसों को रद्द करने की बात कही। मामले में श्रम मंत्री से भी वार्ता की। इस मौके पर सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, डॉ एसपीएस चौहान, राजेश गुड्डू, अनुराग अग्निहोत्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed