फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP district president's father was cheated of Rs 28,500

Hathras News: भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता से साढ़े 28 हजार रुपये ठगे

Fri, 22 Aug 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 22 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
BJP district president's father was cheated of Rs 28,500
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के पिता व वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी से शातिर ठगों ने भैंस खरीदने का प्रलोभन देकर 28 हजार 500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन




शहर के सरक्यूलर रोड निवासी रामकुमार माहेश्वरी ने साइबर अपराध थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनके मोबाइल पर 30 जुलाई को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे भैंस खरीदने के संबंध में बात की। उसने अपना नाम शमशाद पुत्र भोवल निवासी विशंभरा थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा बताया। आरोपी ने उन्हें विश्वास में लेकर 73 हजार रुपये में भैंस का सौदा तय किया।
विज्ञापन




इसके बाद उसके कहने पर उन्होंने अपने कर्मचारी जयप्रकाश निवासी नगला खरग थाना हाथरस जंक्शन से कहकर फोन पे से उसी दिन चार हजार रुपये रीना भाष्कर के खाते में डलवा दिए। 31 जुलाई को शमशाद के कहने पर ही जयप्रकाश ने अपने खाते से क्रमशः 14,500 और 10,000 रुपये दिलीप व शाहरुख के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद आरोपी और रुपयों की मांग करने लगा तो उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का शक हुआ। उन्होंने कई बार शमशाद के मोबाइल पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया और कुछ देर बाद मोबाइल बंद कर लिया। इस तरह शमशाद ने ऑनलाइन भैंस बेचने के नाम पर उनसे कुल 28,500 रुपये ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी की है।




एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में मथुरा-बरेली हाईवे के नगला सिंगी के निकट से शमसाद निवासी विशंभरा कब्रिस्तान के पास थाना शेरगढ़ जिला मथुरा को गिरफ्तार किया गया है। उसने कई भैंस के फोटो रामकुमार माहेश्वरी को भेजे थे, जिनमें से 73 हजार रुपये में एक भैंस का सौदा तय हुआ था। आरोपी के कब्जे से 25,300 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed