फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP dispute on appointment of city convener

नगर संयोजक नियुक्त करने पर भाजपा में बखेड़ा

Mon, 08 Jan 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 08 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
 BJP dispute on appointment of city convener
भाजपा - फोटो : amar ujala
भाजपा में एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा भाजयुमो में दो नगर संयोजक मनोनीत किए जाने के बाद मामला फिर से गरमा गया है। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार व भाजयुमो के वर्तमान नगर संयोजक विवेक वार्ष्णेय ने नगराध्यक्ष द्वारा मनोनीत किए गए दोनों पदाधिकारियों को फर्जी करार देते हुए गलत ठहराया है। सोमवार को गलत तरीके से पदाधिकारी मनोनीत किए जाने की पार्टी हाईकमान से भी शिकायत की गई है। निकाय चुनाव में भी नगर के वार्ड पदाधिकारी मनोनीत किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। अब पुन: विवाद शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा नगराध्यक्ष मूल चंद वार्ष्णेय ने लोकसभा    चुनाव की तैयारियों को लेकर दीपक वार्ष्णेय को भाजयुमो को नगर संयोजक व अल्पसंख्यक मोर्चा का संयोजक हिमांशु खान को मनोनीत किया है। इस अवसर पर        सभासद दल के नेता प्रदीप शर्मा, मोरमुकुट गुप्ता, रमेश राजपूत, सुनील पंडित, यतेंद्र वार्ष्णेय, मुकेश सौनी, धीरज जैन, अंकित गौड़, नवीन शर्मा, उद्धव कृष्ण शर्मा, गौरवकांत शर्मा, बंशी पंडित, सभासद प्रमोद शर्मा, रामकुमार माहेश्वरी अंकित बंसल आदि   मौजूद थे। 
विज्ञापन



भाजपा में नगर या जिला कमेटी में जो भी कोई पदाधिकारी मनोनीत किया जाता है वह पार्टी हाईकमान के निर्देश पर किया जाता है। संगठन योजनाओं से चलता है। व्यक्ति विशेष की कृपा से कुछ नहीं हो सकता। मैं जिलाध्यक्ष हूं, मुझे खुद व नगराध्यक्ष को युवा मोर्चा के नगर संयोजक व अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर संयोजक बनाने का कोई अधिकार नहीं है। जहां आवश्यकता होती है वहां पार्टी हाईकमान से बात की जाती है और उसी के बाद निर्णय होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामवीर सिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष। 


पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजयुमो के जिला संयोजक हरवेंद्र चौधरी ने पिछले साल 12 मंडलों के संयोजक मनोनीत किए थे। हाथरस मंडल की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई थी। अब नगराध्यक्ष द्वारा जो संयोजक बनाए गए हैं वह पूरी तरह से फर्जी हैं। मूलचंद वार्ष्णेय भाजपा के नगराध्यक्ष हैं उन्हें युवा मोर्चा में संयोजक बनाने का कोई अधिकार नहीं है। मैंने पार्टी हाईकमान में इसकी शिकायत भी की है। 

- विवेक वार्ष्णेय नगर संयोजक, भाजयुमो, हाथरस। 

भाजयुमो का कोई नगर अध्यक्ष नहीं है, इसलिए जब तक कोई नहीं बनता है संयोजक से काम लिया जाएगा। भाजपा में नगर स्तर पर जो नियुक्ति होंगी वह बिना नगराध्यक्ष की सहमति से नहीं हो सकतीं। मेरी जानकारी में नहीं है कि कोई नगर संयोजक घोषित हुआ है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह मनोनयन किए गए हैं। 
- मूल चंद वार्ष्णेय, नगराध्यक्ष, भाजपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed