फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP booth president murder case: murder has arrest.

भाजपा बूथ अध्यक्ष ईलू हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2019 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president murder case: murder has arrest.
सादाबाद में हुई युवक की हत्या का हाथरस गेट कोतवाली में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा करते सीओ - फोटो : HATHRAS
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

सादाबाद में सरेआम हुई भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन अन्य हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। सीओ सादाबाद ने कोतवाली हाथरस गेट में वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। वहीं हत्या के पीछे दोनों के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद बताया।

उल्लेखनीय है कि सादाबाद रोड राया तिराहा पर रविवार सुबह भाजपा बूथ अध्यक्ष शुभम उर्फ इलू पुत्र घनेंद्रमणि निवासी गौतम नगर को दिन दहाड़े नामजदों ने गोलियों से भून दिया था। इस मामले का सोमवार को सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट में खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं था। अंकित और इलू काफी अच्छे दोस्त थे, लेकिन कुछ दिनों पहले इन दोनों के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट भी हुई। उसी विवाद के चलते रविवार सुबह अंकित पुत्र मोरमुकुट, अंकुश पुत्र मोर मुकुट निवासी गौतम नगर, शाहिद उर्फ सेम निवासी आनंद नगर सादाबाद और लखन पुत्र बच्चू सिंह निवासी हनुमान बगीची कृष्णा टाकीज के सामने सादाबाद ने इलू को घेर कर गोलियों से भून दिया और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं नामजदों की तलाश में पुलिस व एसओजी की टीम ने रात भर इधर से उधर छापेमारी की और सादाबाद के मथुरा रोड नयाबाग तिराहा से हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। शेष तीन हत्या के अरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरे मामले का खुलासा सोमवार को कोतवाली हाथरस गेट में किया गया। इस मौके पर सीओ सादाबाद, एसएचओ हाथरस गेट संजीव कुमार शर्मा, एसएचओ सादाबाद, एसओजी प्रभारी सुधीर राघव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed