फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP booth president election Hathras News

BJP: मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त, 15 से 30 नवंबर तक होगा बूथ अध्यक्ष का चुनाव

Sat, 09 Nov 2024 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 10:10 PM IST
सार

5 से 30 नवंबर तक बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति का चुनाव होना है, जिसके लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। सभी शक्ति केंद्रों हेतु चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।

विज्ञापन
BJP booth president election Hathras News
भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यशाला में मंचासीन अतिथि - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस में 9 नवंबर को भाजपा जिला कार्यालय पर सगंठन पर्व 2024 के तहत सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला आयोजित की गई।  मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश शर्मा एवं जिला प्रभारी डीपी भारती मौजूद रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की । 

विज्ञापन


कार्यशाला में सतीश शर्मा ने कहा कि 15 से 30 नवंबर तक बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति का चुनाव होना है, जिसके लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। सभी शक्ति केंद्रों हेतु चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। 10 नवंबर से सभी चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो इसके लिए मंडल चुनाव अधिकारियों को दूसरी विधानसभाओं में लगाया गया है। 
विज्ञापन


डीपी भारती ने कहा कि बूथ अध्यक्ष के लिए सक्रिय सदस्य होना अपेक्षित है किंतु अनिवार्य नहीं है। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया । कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, रामवीर भैयाजी, डौली माहौर, रामवीर सिंह परमार, हरिशंकर राना,भीकम सिंह चौहान, विष्णु बघेल, हर्षकांत कुशवाहा, सचेन्द्र कुशवाहा, डाॅ. एस पी एस चौहान, हरीश सेंगर,गौरव आर्य, बृजेश चौहान, प्रेम सिंह कुशवाहा, प्रमोद सेंगर, राजेन्द्र चौधरी, सुनील गौतम, पंकज गुप्ता, सुनीता वर्मा, मूलचंद वार्ष्णेय ,आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed