फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP adamant on demanding action against the culprits

Hathras News: दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े भाजपाई

Tue, 29 Aug 2023 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 29 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP adamant on demanding action against the culprits
मुरसान में भाजपा नेता की पिटाई के मामले में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा नेताओं ने एसपी से मुलाकात की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। जिले के प्रभारी मंत्री को भी भाजपा नेता के साथ हुए कृत्य के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि कस्बा मुरसान के रेलवे स्टेशन के सामने मथुरा रोड पर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह की मिठाई की दुकान है। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चार लोग खाद्य निरीक्षक बनकर मिठाई के नमूने लेने के लिए आए थे। भाजपा नेता कुलदीप चौधरी ने टीम को देखकर कहा कि मैं यहां की टीम को अच्छे तरीके से जानता हूं।
विज्ञापन



यह सुनकर मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ह्मबीर सिंह दयालपुर ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने हंबीर के साथ अभद्रता की और उन्हें पीटते हुए कोतवाली ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और भाजपाइयों ने थाने पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मामले में एसपी देवेश पांडेय ने तत्काल 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। भाजपा नेता मारपीट में शामिल 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य सहित कई भाजपा नेताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक देवेश पांडेय से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब भाजपा नेताओं के साथ पुलिस ने ऐसा व्यवहार किया है तो आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार होता होगा। इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस मामले को जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण को भी अवगत करा दिया गया है। शासन स्तर से भी दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed