फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   birthday of choudhry jayant

धूमधाम से मनाया चौ. जयंत का जन्मदिन

Mon, 28 Dec 2015 12:01 AM IST
hathras
hathras Updated Mon, 28 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
birthday of choudhry jayant
सादाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मथुरा रोड पर धूमधाम से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और रालोद मुखिया के पुत्र जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया और पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह अमर रहें के नारे लगाए। रालोद प्रदेश सचिव गुड्डू चौधरी ने कहा कि रालोद महासचिव जयंत चौधरी के निर्देशन में पार्टी से युवाओं का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल पार्टी से सबसे अधिक संख्या में युवा ही जुडे़ हैं। उन्होने कहा कि जयंत चौधरी के निर्देशन में रालोद किसानों मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहा है और आखिरी दम तक लडे़गा। रालोद जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठेंनुआ ने कहा कि जयंत चौधरी ने पार्टी को नई दिशा प्रदान की है, अब इसे हम सबको मिलकर काफी आगे तक ले जाना है। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह, दीपू चौधरी, राधाचरन पहलवान, मनोज चौधरी, कलौदी आदि मौजूद थे। इस मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed