फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   birth and death certificate will issue by crs portal

सीआरएस पोर्टल से होंगे जन्म मृत्यु पंजीकरण व प्रमाण पत्र जारी

Mon, 20 Jan 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
birth and death certificate will issue by crs portal
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए सीआरएस पोर्टल पर पंजीकरण किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। वर्तमान में ग्राम पंचायतों व ब्लॉक स्तर से यह पंजीकरण ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। डीपीआरओ ने इस संबंध में सभी ब्लॉक स्तरीय व ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

केंद्र सरकार की ओर से सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत जन्म मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद प्रदेश में पंजीयन का औसत कम प्रदर्शित होने का कारण विभिन्न पोर्टल से जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्य होना सामने आया है। अब स्वास्थ्य मंत्रालय नागरिक पंजीयन प्रणाली के तहत सीआरएस में हुए पंजीकरण के आधार पर राज्यों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके चलते शासन ने 31 जनवरी से जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए ई डिस्ट्रिक्ट व ई नगर सेवा को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने निर्देश दिए है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पंजीयन इकाइयां सीआरएस पोर्टल के माध्यम से जन्म मृत्यु का पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करेंगी। इस संबंध में डीपीआरओ ने सभी ब्लॉक स्तरीय व ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। पोर्टल के लिए सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों की यूजर आईडी जनरेट की जाएगी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि अब 31 जनवरी के बाद इसी पोर्टल के माध्यम से जन्म मृत्यु पंजीकरण कर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed