फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Biometric attendance started in colleges

Hathras News: महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगना शुरू, मशीनों में फिंगर प्रिंट और फेस किए स्केन

Sat, 02 Dec 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 02 Dec 2023 01:16 AM IST
सार

सभी महाविद्यालयों में शिक्षकों से लेकर विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। इस क्रम में शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज, आरडी कन्या महाविद्यालय, सरस्वती महाविद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गईं। इन मशीनों में फिंगर प्रिंट और फेस स्केन कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Biometric attendance started in colleges
पीसी बागला डिग्री कॉलेज में उंगली की स्कैनिंग कराते शिक्षक - फोटो : संवाद

विस्तार

चौतरफा विरोध के बावजूद शासन के आदेश पर शहर के महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो गई। पीसी बागला डिग्री कॉलेज में आगरा की टीम मशीन लगाने आई। इस मशीन में शिक्षकों की उंगलियों के निशान और उनके चेहरे को इंस्टाल किया गया है। पहले दिन शिक्षकों की हाजिरी इस मशीन के तहत लगाई गई।
विज्ञापन


शासन ने आदेश जारी किया था कि सभी महाविद्यालयों में शिक्षकों से लेकर विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। इस क्रम में शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज, आरडी कन्या महाविद्यालय, सरस्वती महाविद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गईं। इन मशीनों में फिंगर प्रिंट और फेस स्केन कर दिए गए हैं। पहले दिन शिक्षकोंं की हाजिरी इस मशीन से लगाई गई। अब विद्यार्थियों की हाजिरी भी इसी मशीन से लगेगी। जानकारों का कहना है कि इस मशीन के लग जाने से विद्यार्थी कक्षा बंक नहीं कर सकेंगे। शिक्षक भी अपनी फर्जी हाजिरी नहीं लगा सकेंगे।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर बायोमेेट्रिक मशीन लगा दी गई है। कॉलेज में बायोमेट्रिक हाजिरी लगना शुरू हो गई है। इससे विद्यार्थियों की उपस्थिति में भी सुधार आएगा। - इंदु वार्ष्णेय, प्राचार्य आरडी कन्या महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed