{"_id":"64d68366076bd51449018854","slug":"biometric-attendance-in-degree-colleges-hathras-news-c-56-1-hts1001-3319-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विद्यार्थियों व शिक्षकों की मनमानी पर लगेगा अंकुश, डिग्री कॉलेजों में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विद्यार्थियों व शिक्षकों की मनमानी पर लगेगा अंकुश, डिग्री कॉलेजों में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
Sat, 12 Aug 2023 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:22 AM IST
सार
कौन उपस्थित है, कौन लेट आया और कौन अनुपस्थित है, यह यह सारा विवरण मशीन में दर्ज होगा। रोजाना की हाजिरी कॉलेजों को महीनावार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा व कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक मशीन
- फोटो : SELF
विस्तार
हाथरस जिले के डिग्री कॉलेजों में अब विद्यार्थी कक्षा बंक कर मस्ती नहीं कर पाएंगे। अब विद्यार्थियाें व शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी पड़ेगी। इसके लिए शासन ने कॉलेजों को पत्र जारी किया है। कॉलेज प्रबंधक इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
जिले में करीब 90 डिग्री कॉलेज हैं। इनमें पढ़ने वाले बहुत से विद्यार्थी कक्षा में हाजिरी लगाने के बाद कॉलेज से निकल जाते हैं और मौज मस्ती करते हैं। कॉलेज का समय पूरा होने पर वह घर चले जाते हैं। अभिभावक समझते हैं कि उनका बच्चा कॉलेज से पढ़ाई करके आया है। अब ऐसा नहीं चलेगा। बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने की प्रक्रिया से वह मनमानी नहीं कर पाएंगे। इसके लिए कालेजों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएंगी। जिले के डिग्री कॉलेज इस प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि आदेश के अनुरूप कॉलेज में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों की उंगली स्केन की जाएंगी। यह आधार कार्ड के साथ लिंक होगी। कॉलेज में आते समय और कॉलेज खत्म होने के बाद विद्यार्थियों को बायोमेट्रिक मशीन में उंगली से हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन
कौन उपस्थित है, कौन लेट आया और कौन अनुपस्थित है, यह यह सारा विवरण मशीन में दर्ज होगा। रोजाना की हाजिरी कॉलेजों को महीनावार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा व कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी।