{"_id":"688e05d2b44194f6fa0f29ac","slug":"bike-went-out-of-control-and-hit-the-divider-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 02 Aug 2025 06:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:04 PM IST
सार
रियाज अहमद अपने साथी पंकज के साथ बाइक पर गाजियाबाद जा रहे थे। सिकंदराराऊ से अलीगढ़ के रास्ते पर गांव हुसैनपुर के पास हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई से गाजियाबाद बाइक पर जा रहे दो युवक 1 अगस्त देर रात डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदोई निवासी रियाज अहमद अपने साथी पंकज के साथ बाइक पर गाजियाबाद जा रहे थे। दोनों गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। सिकंदराराऊ से अलीगढ़ के रास्ते पर गांव हुसैनपुर के पास हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दोनों का उपचार किया गया।